How to Make Sooji Samosa Recipe at Home

0
सूजी समोसा रेसिपी- समोसा एक ऐसी इंडियन स्ट्रीट फ़ूड रेसिपी है, समोसा बहुत ही टेस्टी लगता है. समोसे में जो चटनी भरी जाती है उसमें खास मसाले ऐड किये जाते हैं. आज मैं सूजी का समोस बनाने जा रही हूँ. तो आयें बनायें स्पेशल सूजी समोसा रेसिपी.

सामग्री ( Ingredients )

250 ग्राम                    - सूजी   - semolina
400 ग्राम                   - आलू   - potato 
1/2 कप                    - हरा धनिया   - green coriander 
1 चम्मच                    - लालमिर्च      - red chili powder 
1/2 कप                     - मटर           - peas 
3 कप आयल              - आयल        - oil  
1.5 चम्मच                  - नमक या स्वादनुसार   - salt 
1 चम्मच                     - जीरा                        - cumin 
1 चम्मच                     - हल्दी                        - turmeric powder 
1 चम्मच                     - गरम मसाला              - garam masala 
1 चम्मच                     - चाट मसाला              - chaat  masala 
1 चम्मच                     - साबुत धनिया             - coriander 
1 चम्मच                     - अदरक बारीक कुटा हुआ    - ginger 
6 हरी मिर्च                  - बारीक कटी हुयी                - green chili 

विधि / How to Make Best Semolina Samosa Recipe 


सबसे पहले समोसे की चटनी ( Stuffing ) तैयार करेंगे. गैस ऑन कर दें और कढाई रख दें. अब कढाई में आयल गर्म करने रख दें. जब आयल गर्म हो जाए तब आयल में जीरा, अदरक और हरीमिर्च डालें और फ्राई कर लें. अब अदरक और हरीमिर्च फ्राई हो जाये तब आयल में मटर ऐड करें और भून लें. मटर को नरम होने तक भूने. जब मटर भुन जाए तब इसमें साबुत धनिया भी कर दें.अब इसमें आलू को फोड़ लें, नमक, लालमिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला, अब सभी मसालों को अच्छे से मिक्स कर दे, और हरा धनिया ऐड कर दें. अब गैस बंद कर दें और समोसे की चटनी को किसी बर्तन में निकाल लें. 

अब समोसा के लिए सूजी का आटा तैयार करें. एक प्लेट लें और उसमें सूजी डालें, सूजी में 2 चम्मच आयल ऐड कर लें और मिक्स करें. अब पानी की सहायता से सूजी को गूंथ लेंगे. अब सूजी में नमक ऐड करें मिक्स कर दें. जब सूजी का आटा गुंथ जाए तब इसे 10 मिनट के लिए रख दें. 

अब गैस ऑन करें और कढाई में समोसा तलने के लिए आयल गर्म होने रख दें. जब तक आयल गर्म हो रहा है तब तक समोसा भर लें. अब सूजी के आटे ले लोई बना लें और अब लोई को पुड़ी की तरह बेल लें लेकिन इसे गोल न करें लम्बी बेलें. अब उसे बीच से कट कर दें, इसमें दो समोसे भर जायेंगे. अब इस में आलू की चटनी भरें और समोसे के शेप में फोल्ड कर दें. शेप के लिए विडियो जरूर देखें. जब समोसा भर लें तब आयल में तलने डाल दें और ब्राउन होने तक तल ले. जब समोसे का कलर ब्राउन हो जाये तब समोसा तैयार है.




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप इस रेसिपी से जुड़े सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !