How to Make Kachori Snacks recipe / How to Make Khasta Karochi at Home

0
खस्ता कचोरी सभी को बहुत पसंद आती है, खस्ता कचोरी उत्तर भारत में खास पसंद की जाती है, सुबह-सुबह बाज़ार में कचोरी की दूकान पर लाइन लग जाती है. लोग खस्ता कचोरी को बहुत पसंद करते हैं. आज मैं बनाने जा रही हूं खस्ता कचोरी रेसिपी. खस्ता कचोरी घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है. 

सामग्री ( Ingredients )

300 ग्राम                            - उरद दाल - Urad dal 
100 ग्राम                            - चना दाल   - Chana Dal 
1 चम्मच                             - भुना हुआ जीरा    - roasted cumin
1 चुटकी                             - हींग              - asafoetida 
1 चम्मच                             - नमक या स्वादनुसार   - salt 
1 चम्मच                             - लालमिर्च पाउडर   - red chili powder
1/2 कप                              - हरा धानियां      - green coriander
1/4 चम्मच                            - धानियां पाउडर   - coriander powder 
5 हरीमिर्च                            - कटी हुयी         green chili 
आयल                                 - कचोरी तलने के लिए - oil

विधि / How to Make Dal Khasta Kachori at Home 


सबसे पहले चना और उरद की दाल को रात में भिगोने रख दें. रात भर में दाल गल जाएगी अब दोनों दाल को साफ़ पानी से धोलें. और मिक्सी जार में पीसकर तैयार कर लें. ध्यान रखें दाल को ज्यादा बारीक नहीं पीसना है. अब कढाई लें और उसमे 2 चम्मच आयल डालें और गैस ऑन करके उसे गर्म करने रख दें. जब आयल गर्म हो जाये तब 2 चुटकी हींग लें और आयल में डाल दें. फिर पिसी हुयी दाल भी आयल में फ्राई कर लें. दाल को ब्राउन होने तक फ्राई करें. दाल एकदम अलग -अलग होने लगेगी. ज्यादा चिपचिपी नहीं रहेगी. अब दाल को प्लेट में निकाल लें. 

एक प्लेट ले लें और अब इसमें हरीमिर्च, लालमिर्च, हरा धानियां, भुना हुआ जीरा, सादा नमक और धानियां पाउडर लें और अब इन सबको मिक्स कर लें. अब खस्ता कचोरी बनाने के लिए आटा लगा लें. अगर आपको मैदा की खस्ता कचोरी बनानी है तो मैदा का आटा लगाये, और आपको गेंहू के आटे की कचोरी खानी है तो गेंहू का आटा लगा के तैयार कर लें.

अब एक कढाई लें और गैस ऑन करके आयल गर्म करने रख दें. आयल गर्म हो रहा है तब तक कचोरी भर के रख लेंगे. अब आटे की लोई बना लें और लोई को हाथ के सहारे से या बेलन से बेल लें और दाल का मसाला इसमें भर के लोई को बंद कर दें और बंद कर उसे हथेली से या बेलन का सहायता से बेल ले.  

सभी दाल की कचोरी को इसी तरह भर के रख लें. जब सब भर जाएं तब कचोरी को तलना शुरू करें. अब कचोरी को कढाई के आयल में सावधानी से डालें और तलें. जब एक तरफ पक जाए तो कचोरी को पलट दें और उस तरफ से भी ब्राउन होने तक तल लें. अब किसी बर्तन में निकाल लीजिये और अब खस्ता कचोरी को सब्जी या दही के साथ खाएं. 





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप इस रेसिपी से जुड़े सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !